Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाकियू क्रांति ने फूंका कंगना रनौत का पुतला

भाकियू क्रांति ने फूंका कंगना रनौत का पुतला

-

  • फिल्म अभिनेत्री और सांसद ने किसानों को लेकर दिया था विवादित बयान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारतीय किसान युनियन किसान क्रान्ति के दर्जनों सदस्यों ने गुरुवार को कमिश्नरी चौराहे पर फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा और कंगना रनौत पर कार्रवाई करने की बात कही।

पुतला फूंक रहे कार्यकतार्ओं ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत का कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो, किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। उन्होंने किसान आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और प्रदर्शन स्थल पर रेप और हत्याएं हो रही थीं। प्रदर्शन कर रहे कार्यकतार्ओं ने बताया कि कंगना रनौत ने देश के किसानो को बलात्कारी और हत्यारे जैसे शब्दों का प्रयोग कर किसानो की भावनाओं को आहत किया है। जबकि, देश का किसान ना केवल अपने हक की लड़ाई लड़ता है। बल्कि, दिन रात पसीना बहाकर सम्पूर्ण देश के लिये मेहनत कर अन्न उत्पादन करता है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसान की फसल का उचित मूल्य भी उसे नहीं मिलता।
जिसके अभाव में किसानों के बच्चों की पढ़ाई और शादियां तक रुक जाती है। साथ ही पैसा नहीं होने के चलते घरों के बिजली कनेक्शन तक कट जाते हैं। ऐसे समय पर कंगना रनौत ने ऐसी आपत्तीजनक टिप्पणी करके किसानो के जख्मों पर नमक डालने का काम किया है।
भारतीय किसान यूनियन किसान क्रान्ति के कार्यकतार्ओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कंगना रनौत दो दिन के अन्दर सार्वजनिक रूप से माफी मागे। नहीं तो भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत को पार्टी से बहार का रास्ता दिखाए और राष्ट्रपति उनकी सदस्ता की समाप्त करें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts