Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले... यूपी में तोड़ेंगे 2014...

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले… यूपी में तोड़ेंगे 2014 की जीत का रिकार्ड

-

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले… यूपी में तोड़ेंगे 2014 की जीत का रिकार्ड

Laxmikant Bajpai

  • भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले यूपी जीता अब झारखंड में सरकार बनाएगा एनडीए


शारदा न्यूज़, संवाददाता ।


मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का दावा है कि भाजपा इस बार यूपी में 2014 के इतिहास को दोहराकर नया रिकार्ड बनाएगी। लोकसभा चुनाव में यूपी की पूरी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत ने यूपी की 80 सीटों के साथ झारखंड की 14 सीटें जीतकर वहां एनडीए की सरकार बनने का दावा भी किया है। उनका कहना है कि मोदी के 9 साल के काम और योगी का बुलडोजर यूपी में भाजपा की जीत का नया रिकार्ड कायम करेगा। पार्टी मां है, कार्यकर्ता की कब क्या भूमिका होगी यह पार्टी में तय रहता है। भाजपा ने मुझे बहुत दिन पहले राज्यसभा सदस्य, झारखंड राज्य का प्रभारी, मुख्य सचेतक और बीच में जूनागढ़ व बीदर जिला दिया है। मैंने प्रयास किया है हर दायित्व पर खरा उतरा वो मैंने किया। जो नया दायित्व मिला है उसके लिए पार्टी, संगठन, कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी का धन्यवाद करता हूं। राष्ट्रीय नेतृत्व मोदी जी, नड्‌डा जी और अमित शाह जी की कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

 

 

उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि “यूपी में पहले ही मैं प्रदेश अध्यक्ष के नाते काम कर चुका हूं। पार्टी ने कार्यकर्ता के नाते मुझे ये जिम्मेदारी दी है। भूमिका क्या होगी ये पार्टी तय करेगी। उस भूमिका को पूरी मेहनत से पूरा करुंगा। हम राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। हम बिरादरी के आधार पर काम नहीं करते। भारत माता की संतान हैं। अगर बिरादरी की राजनीति करते तो अल्संख्यक समुदाय की बात नहीं करते। रही बात जाटों की तो हमारे प्रदेश अध्यक्ष जाट हैं। कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता वो हमेशा रहता है। मैं कार्यकर्ता था कार्यकर्ता रहूंगा।”

 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा “जयंत को लेकर चर्चा करने का अधिकार जनता को है वो करे। लेकिन निर्णय करने का अधिकार जिसको है वो निर्णय करेगा। जब निर्णय होगा तो सबको पता चलेगा।”

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा “पीएम मोदी के 9 साल में किए गए काम और योगी का बुलडोजर जिसने यूपी में अपराधियों को घर में घुसेड़ने और जेल में ठूंसने का काम किया है। जनता, बहू, बेटियों को सुरक्षा दी है। सुरक्षा का अहसास कराने वाले योगी जी और 9 साल का मोदी जी 80 सीटें जीतेंगे। झारखंड में 14 सीटें एनडीए जीतेगा फिर हम झारखंड में सरकार भी बनाएंगे।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts