spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, November 1, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा की डबल इंजन सरकार जनता से कर रही झूठे वादे: कांग्रेस

भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता से कर रही झूठे वादे: कांग्रेस

-

  • कांग्रेसियों ने केन्द्र व राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

शारदा न्यूज, मेरठ। कांग्रेस ने मौजूदा भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रसियों का कहना है हाल ही में सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने यहां की जनता पर एक बार फिर जुमलों की बरसात की है। इन राज्यों में भाजपा ने आम जनता को सस्ता गैस सिलेंडर देने के वादे किये है जबकि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां घरेलू गैस सिलेंंडर के दाम आसमान छू रहें है।

 

 

गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जिला अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र व राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेसियों का कहना है भाजपा लगातार जनता से झूठे वादे कर रही है। अभी हाल ही में देश के पांच राज्यों मिजोरम, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हुए है। जहां भाजपा ने भोली-भाली जनता से वोट हासिल करने के लिए फिर झूठे वादे किये है।

 

 

भाजपा ने यहां जनता को सस्ती कीमत 450-500 रूपये में घरेलू गैस सिंलेडर देने का वादा किया है जो एक जुमला है। मौजूदा समय मेंं पूरे देश के जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उनमें पहले से ही गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही है। पहले भाजपा इन राज्यों में गैस की कीमत कम करे।

 

 

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, मो. हाशिम अंसारी, सचिव सुमित विकल, विनोद सोनकर, मो. यासिर सैफी, संजय गुर्जर, सतीश कुमार, सत्यप्रकाश शम्मी, अनिली चौधरी, सरताज अहमद, इकरामुद्दीन, शहिद अंसारी नईम राणा व अंसार अहमद आदि शामिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts