spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनारी के सम्मान में भाजपा की महिला मैदान में

नारी के सम्मान में भाजपा की महिला मैदान में

-

– नगर निगम प्रकरण को लेकर महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन।
– जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर की आरोपी पार्षदों पर कार्रवाई की मांग।


शारदा न्यूज रिपोर्टर 

मेरठ। नगर निगम प्रकरण में भाजपा महानगर नेतृत्व ने अब महिला मोर्चा को मैदान में उतारा है। बुधवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क में इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट तक नारेबाजी कर पैदल मार्च किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।

 

महिला पार्षद से अभद्रता, पुलिस अधिकारी बेखबर ! || Meerut | Video || Sharda Nes

 

 

नगर निगम प्रकरण में लगातार चार दिन तक महानगर पदाधिकारी पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन विपक्षी पार्षदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। भाजपा नेताओं का कहना है कि बोर्ड बैठक में विपक्षी पार्षदों ने महिला पार्षदों के साथ अभद्रता की है।

 

आरोपी पार्षदों पर कार्रवाई की मांग

 

इस मामले में अब भाजपा ने महिला मोर्चा को मैदान में उतारा है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हाथों में ‘ जाति सूचक शब्द नहीं सहेंगे’ और ‘महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे’ नारे लिखी तख्तियों और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने मांग रखी कि पार्षद पवन चौधरी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर महिला पार्षदों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

मोर्चा की महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी। इस दौरान एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, पूजा बंसल, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, पार्षद रेखा सिंह, बबीता खन्ना, सुनीता प्रजापति, रेशमा सोनकर, अनीता विधार्थी, विमला देवी, मिनाक्षी भराला, दीपिका शर्मा, कविता राही आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts