spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsभाजपा सांसद ने दंगों वाला बैग प्रियंका को दिया !

भाजपा सांसद ने दंगों वाला बैग प्रियंका को दिया !

-


एजेंसी, नई दिल्ली: संसद भवन परिसर में बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को 1984 के दंगे लिखा बैग दिया। इस बैग पर दंगे की तस्वीरें थी। अपराजित ने जब प्रियंका गांधी की ओर बैग बढ़ाया तो उन्होंने उसे अपने पास रख लिया। यह बैग पहली नजर में ही 1984 के दंगों की याद दिलाता है। 1984 में देश की राजधानी दिल्ली में हुए भयावह दंगे में सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी।

दरअसल, प्रियंका गांधी इन दिनों अपने बैग को लेकर चर्चा में हैं। वह लगातार नए-नए बैग लेकर संसद भवन पहुंचती हैं। उनके बैग पर भी कुछ नया नारा लिखा होता है। कभी अडानी कभी बांग्लादेश तो कभी फिलिस्तीन लिखा हुआ बैग सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच आज बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने उन्हें 1984 दंगे की याद दिलाता हुए एक बैग दिया।

अपराजिता सारंगी ने जो बैग प्रियंका गांधी को दिया है उस पर 1984 लिखा हुआ है। यह बैग 1984 के दंगों की याद दिला रहा है। अपराजिता ने कहा कि वह संसद में नए-नए बैग लेकर आती हैं तो मैंने भी सोचा कि उन्हें एक बैग गिफ्ट करूं। यह बैग 1984 के दंगों की याद दिलाता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts