HomeTrendingबर्थडे पार्टी में बुलाकर दोस्त की चाकू मारकर हत्या

बर्थडे पार्टी में बुलाकर दोस्त की चाकू मारकर हत्या

-

घर से बुलाकर ले गए, पेट और सीने में छह चाकू घोंपकर फेंकी लाश


गाजियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बुधवार देर रात 3 बजे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह युवक की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया है। जहां महिलाएं धरने पर बैठ गईं। यह सभी लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या करने वालों के एनकाउंटर की मांग की। युवक का शव न्यू शांति नगर में मिला।

गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के न्यू शांति निवासी मोहित (21 साल) 2 भाइयों में छोटा था। मरने वाले मोहित की बहन ने बताया कि गौरव, देव, हरि और एक एक अन्य युवक रात में मुझे मोहित को बुलाकर लाए थे। बुलाकर हत्या की है। इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया है। आज सुबह हमें पता चला कि मोहित की हत्या कर दी गई।

पुलिस रोड जाम होने के बाद लोगों को समझने में जुटी हुई है। वहीं युवक की हत्या के बाद परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि इनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले भी विवाद हुआ था। विवाद होने के बाद इनका आपस में फैसला हो गया था। लेकिन बर्थडे पार्टी करने के बहाने मोहित को बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

मोहित की हत्या के बाद बड़े भाई मनीष ने बताया कि मैं मोहित का बड़ा भाई हूं। 20 दिन पहले भी विवाद हुआ था। उसके बाद समझौता हो गया था। लेकिन रंजिश बनाई कि इसे बाहर ले जाकर मारेंगे। इसके लिए खाटू श्याम ले गए, वहां भी हत्या नहीं कर सके। इसके बाद हरिद्वार ले गए। अब बर्थडे पार्टी में बुलाकर ले गए। भाई मनीष ने बताया कि 6 लोगों ने मिलकर हत्या की है। अकेला होता तो वह मरता नहीं है। उसे धोखे से पकड़ा गया।

हत्या की सूचना पर डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एसीपी वेव विटी प्रिया श्रीपाल भी मौके पर पहुंचे। और घटना की जानकारी ली। युवक की हत्या के बाद उसकी आंत भी बाहर निकल आई। मोहित की भाई और बहन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की मांग की है। डीसीपी धवल जायसवाल का कहना है कि पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts