Homeउत्तर प्रदेशMeerutसड़क हादसे मे बाइक सवार छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे मे बाइक सवार छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर स्थित जागीर मोहल्ला निवासी दसवीं का छात्र उजागर उम्र 18 वर्ष पुत्र महिपाल बुधवार की सुबह अपने साथी सलीम बक्सर निवासी के साथ परीक्षा देने के लिए परीक्षितगढ़ क्षेत्र के परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में जा रहा था जब वह भावनपुर थाने से कुछ ही कदम की दूरी पर पहुँचे तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार उजागर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र सलीम मामूली रूप से चोटिल हो गया।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उजागर की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां पूनम सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts