spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingStock Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 850 अंक से ज्यादा...

Stock Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 850 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी करीब 300 अंक फिसला

-


Stock Market Update: शेयर बाजार में दिवाली के बाद पहले ट्रेडिंग सेशन में गिरावट की लहर देखी जा रही है। सेंसेक्स 850 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी करीब 300 अंक फिसल गया है। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तो हल्की गिरावट के साथ हुई थी लेकिन बाजार खुलने के 20 मिनट के भीतर सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार गिरावट दिखाई है। शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की पिटाई हो रही है और तेज बिकवाली देखी जा रही है, शेयर बाजार में जोरदार गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं और नवंबर सीरीज की शुरुआत के साथ ही आईटी शेयरों में जबरदस्त गिरावट के चलते आज ज्यादा कमजोरी का ट्रेड देखा जा रहा है।

 

सुबह 10 बजे बीएसई सेंसेक्स का हाल: इस समय पर BSE सेंसेक्स के लिए हाल बुरा ही दिख रहा है और ये 866.77 अंक या 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 78,857 तक नीचे आ गया है। NSE निफ्टी में 295.50 अंक या 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 24,008 के लेवल पर कारोबार दिख रहा है।

NIfty और Sensex में जबरदस्त गिरावट के साथ ट्रेड: सुबह 9.42 बजे Sensex  758.59 अंक या 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 78,965.53 के लेवल पर आ चुका है। इसके साथ ही NSE निफ्टी में 230.75 अंकों या 0.95 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 24,073 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा है।

Sensex के शेयरों में गिरावट हावी: Sensex के 30 में से सिर्फ 5 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और इसके 25 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है। चढ़ने वाले शेयरों में एमएंडएम, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचयूएल, इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा 3 फीसदी से ज्यादा टूटा है और रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 3 फीसदी नीचे है. अडानी पोर्ट्स 2.55 फीसदी फिसला है और एनटीपीसी 2.05 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन: BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन धराशायी होता दिख रहा है और ये 441.95 लाख करोड़ पर दिखाई दे रहा है। इसमें 3607 शेयरों में कारोबार हो रहा है और 2547 शेयरों में गिरावट हावी है, BSE पर केवल 944 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 116 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार देखा जा रहा है। 210 शेयरों में अपर सर्किट लगा हुआ है और 106 शेयरों में लोअर सर्किट लगा हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts