Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarबयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, भारत के साथ खड़े हैं

बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, भारत के साथ खड़े हैं

-

– सिंधु जल विवाद पर भारतीय किसान यूनियर के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने दी सफाई।


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पहलगाम की आतंकी घटना के बाद सिंधु नदी के पानी को लेकर दिए गए अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया है। मुजफ्फरनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान टिकैत ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

टिकैत ने कहा कि वह पूरी तरह से भारत के साथ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मतलब सिर्फ इतना था कि पानी पर सभी का अधिकार है, जिसमें जीव-जंतु भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पानी रोककर इस तरह की बातचीत नहीं होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में टिकैत ने कहा था कि नदी का पानी बंद करना सही नहीं है। कुछ लोगों की गलती का खामियाजा लाखों लोगों को भुगतना पड़ता है। अपने बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो उन्होंने खेद भी जताया।

टिकैत ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आतंकवादियों का भारत में घुसकर नागरिकों की हत्या करना एक बड़ी सुरक्षा चूक है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts