spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDelhi NewsDELHI AIR POLLUTION: दिल्ली के हालत बद से बदतर, सांस लेना हुआ...

DELHI AIR POLLUTION: दिल्ली के हालत बद से बदतर, सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI पहुंचा 400 पार

-

दिल्ली– देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले ही हालत बिगड़ती दिख रही है। जहां वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जो कि दिल्ली के लोगों के लिए बेहद ही चिंताजनक है। आनंद विहार जो दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। वहां दशहरा के बाद से स्थिति बेहद गंभीर बनी हुयी है। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 405 दर्ज किया गया। जो कि रेड जोन में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, इसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

वहीं, अक्षरधाम मंदिर के पास एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। CPCB के अनुसार, ITO और आसपास के इलाकों में AQI 361 दर्ज किया गया, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है।

राजधानी चैंबर में हुई तब्दील

दशहरे के बाद से राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा। स्थिति बद से बद से बदतर हो गयी है। धीरे-धीरे राजधानी गैस चेंबर में तब्दील होती नजर आ रही है। शहर के कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब होने की वजह से लोगों को बाहर निकलना काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन लोगों के लिए बेहद सतर्कता बरतनें की जरूरत है। जिन्हें सांस संबंधी बिमारियां है।

इन इलाकों में स्थिति बेहद खतरनाक

दिल्ली में सबसे खतरनाक स्थिति आनंद विहार की है जहां 405 AQI दर्ज किया गया है। वहीं जहांगीरपुरी 404 AQI , नेहरू मार्ग 400 AQI , बवाना 392 AQI ,अशोक विहार 384 AQI ,  रोहिणी 380 AQI , आईटीओ 357 AQI , मुंडका 356 AQI , मंदिर मार्ग 350 AQI , ओखला 344 AQI , द्वारका 335 AQI , आईजीआई 320 AQI और चांदनी चौक में 314 AQI दर्ज किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts