खेत में धान का बीया काटने गया था, मौके पर तोड़ा दम
महाराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़िया टोला सोहनी में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 9 वर्षीय आयुष चौरसिया की मौत हो गई। आयुष अपने माता-पिता के साथ खेत में धान का बीया काटने गया था, तभी यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई। आयुष अपने पिता सुरेश चौरसिया और माता के साथ खेत में धान की नर्सरी काटने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में जा गिरी। आयुष सीधे इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस घटना के बाद आयुष के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।