HomeTrendingबलेनों कार ने कई लोगों को टक्कर मारी

बलेनों कार ने कई लोगों को टक्कर मारी

-

भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, दो साथी फरार, एक हिरासत में


प्रयागराज। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार बलेनो कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार रोकने के बजाय मौके से भागने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने उसका पीछा किया और हरि स्वीट हाउस के पास कार को घेरकर रोक लिया। सूचना पर पहुंची धूमनगंज थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले शीशों वाली बलेनो कार में तीन युवक सवार थे। कार चौफटका के पास कई लोगों को टक्कर मारते हुए धूमनगंज की ओर भाग रही थी। लोगों ने कई बार कार रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका। इस दौरान कुछ लोगों ने कार पर पत्थर भी फेंके, जिससे वाहन को मामूली नुकसान पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने पीछा करते हुए हरि स्वीट हाउस के पास कार को घेर लिया। इसके बाद चालक को बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान चालक के साथ मारपीट भी हुई। मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें चालक लोगों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलते ही धूमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली। कार में सवार उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने अभी तक हादसे में घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों की तहरीर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts