Homeउत्तर प्रदेशBaghpatबागपत: यमुना का जलस्तर बढ़ने से दो मकान ढहे

बागपत: यमुना का जलस्तर बढ़ने से दो मकान ढहे

-

– चार दिन की बारिश से दीवारों में घुसा पानी, मकान खाली होने से बची जान।

बागपत। काठा गांव में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और लगातार बारिश के कारण दो मकान ढह गए। इस हादसे में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मकान गिरते समय खाली होने से कोई जनहानि नहीं हुई।

पीड़ित भाई पवन और जयराम के मकानों की दीवारों में चार दिनों से लगातार पानी रिस रहा था। दीवारों में करीब 3 फीट तक पानी घुस गया था। परिवार के सदस्य मकान खाली करने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक दोनों मकान भरभराकर गिर गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts