spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBaghpatबागपत: बसपा नेता के भतीजे पर हमला, हाईवे पर गिराकर बेल्टों से...

बागपत: बसपा नेता के भतीजे पर हमला, हाईवे पर गिराकर बेल्टों से जमकर पीटा

-


बागपत। बसपा नेता के भतीजे को हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामल में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बसपा लोकसभा प्रभारी के भतीजे को चार-पांच युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। कॉलोनी के लोगों के आने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। उधर, बसपा के लोकसभा प्रभारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो में युवक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

बसपा के लोकसभा प्रभारी हाजी फिरोज खान ने बताया कि उसका भतीजा फैजान रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान कई बाइकों पर सवार चार-पांच युवक वहां आए,और उन्होंने फैजान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही उसकी पिटाई कर घायल कर दिया।
इस दौरान वहां खड़े फैजान के साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। बसपा नेता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

उधर, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts