HomeEducation Newsमेडिकल कॉलेज मेरठ में रैबीज को लेकर फैलाई जागरुकता

मेडिकल कॉलेज मेरठ में रैबीज को लेकर फैलाई जागरुकता

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। वर्ल्ड रेबीज डे पर लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ के मेडिसिन विभाग द्वारा वर्ल्ड रेबीज डे थीम 2024 ब्रेकिंग रेबीज बाउंड्रीज पर एक सीएमई का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान मुख्य अतिथि रहे। प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि रेबीज एक वायरल घातक बीमारी है।

यह बीमारी आमतौर पर कुत्ते या अन्य जंगली जानवरों के काटने से फैलती है। इस जानलेवा बीमारी के बारे में लोगों को अवेयर करने के उद्देश्य से हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाता है। सी एम् ई का आयोजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डाक्टर योगिता सिंह के दिशा-निर्देशन में डॉ स्नेहलता वर्मा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ गरिमा द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के मुख्य अधीक्षक डॉक्टर ज्ञानेश्वर टॉक,डाक्टर तनवीर बानो, डॉ ललिता चौधरी, डॉ अंशु टंडन, डाक्टर अरविंद कुमार, डाक्टर नवरत्न गुप्ता, डॉ कार्तिकेय मलिक ,डॉ अनुपमा वर्मा, डाक्टर अर्चना अग्रवाल, डॉ राहुल सिंह,डाक्टर पंकज,डाक्टर अर्शिया आदि उपस्थित रहे। उपरोक्त सीएमई के सफल संचालन हेतु प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने मेडिसिन विभाग, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं बाल रोग विभाग को बधाई दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts