HomeCRIME NEWSकिशोर का अपहरण का प्रयास, शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिवार के...

किशोर का अपहरण का प्रयास, शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिवार के लोग

-

मेरठ– लोहिया नगर थाना क्षेत्र में स्टोर पर दवा लेने जा रहे किशोर के अपहरण के प्रयास के आरोपियों पर कार्रवाई  न होने के चलते पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय मांगा है। एसएसपी ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

काशीराम कॉलोनी की रहने वाली गुलिस्ता पत्नी इखलास ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि 4 अक्टूबर को उसका बेटा आसिफ 11 वर्ष, मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए गया था। रास्ते में हैदर और जैद निवासी लोहियानगर ने उसके बेटे का मुँह भींचकर किडनैप करके ले जाने का प्रयास किया था।

पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले आसिफ को देखकर आरोपी फरार हो गए थे। पीड़िता का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की है इसी के चलते पीड़िता सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गई और एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़िता को मामले की जांच कर कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts