spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDelhi Newsआतिशी 21 सितंबर को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

-


नई दिल्लीः दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व में 21 सितंबर को आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता आतिशी को एलजी वीके सक्सेना 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इसके साथ आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह आम आदमी पार्टी की पहली महिला नेता हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले आतिशी ने मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। माना जा रहा है कि केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे नेताओं को फिर से मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा दो नए विधायकों को भी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। इनमें से एक दलित समुदाय से होगा।

आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्र ने बताया कि केजरीवाल कैबिनेट में जो मंत्री पहले शामिल थे उन्हें रिपीट किया जा सकता है। गोपाल राय, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत और सौरभ भारद्वाज का फिर से कैबिनेट मंत्री बनना लगभग तय है। हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल सात मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts