Homeउत्तर प्रदेशMeerutहेलीकॉप्टर से ईद पर पुष्प वर्षा की अनुमति मांगी

हेलीकॉप्टर से ईद पर पुष्प वर्षा की अनुमति मांगी

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव सोलन के रहने वाले किसान नेता ने डीएम को एक पत्र सौंपकर ईद के दिन नमाज पढ़ने वाले नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की अनुमति मांगी है।

 

खबर फटाफट 10 April 2024 News Bulletin | Video || sharda express

 

किसान नेता महबूब अली सोलाना ने डीएम दीपक मीणा को एक पत्र सौंपते हुए 11 अप्रैल को ईद के मौके पर शाही ईदगाह से गांव सोलाना व अन्य स्थानों पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की अनुमति मांगी है। किसान नेता ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोग एक महीना रमजान की इबादत करने के बाद देश का बड़ा और भाईचारे का पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश की जनता के राजा है और राजा की नजर में जनता एक समान होती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे कावड़ लाने वाले भाइयों पर मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा कराई जाती है उसी तरह मुस्लिम भाइयों पर ईद की नमाज पढ़ने के दौरान मुख्यमंत्री को पुष्प वर्षा करानी चाहिए।

किसान नेता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री कार्यालय से इस पर कोई विचार नहीं किया जाता तो उन्हें ईद की नमाज पढ़ने वाले लोगों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की परमिशन दी जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts