HomeSports NewsAsian Games 2023: एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान...

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को हराया

-


हांगझोउ | 19वें एशियाई खेलों में रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पूल ए के पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की।

 

बता दें भारत ने आज यहां अपने पहले मुकाबले के 7वें मिनट में ललित कुमार उपाध्याय ने पहला गोल किया। इस बीच वरुण ने अपनी ड्रैग-फ्लिक को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त 2-0 कर दिया।

 

वहीं दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपने अटैक और डिफेंस की बदौलत उज्बेकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। अभिषेक ने मनदीप के लेफ्ट फ्लैंक को गोल तब्दली बढ़त को कर 3-0 कर दिया। इसके ठीक अगले मिनट ही मनदीप सिंह ने एक बेहतरीन पास को गोलपोस्ट में पहुंचाकर टीम के स्कोर में इजाफा किया। ललित कुमार उपाध्याय ने एक और गोल कर टीम का स्कोर 5-0 पहुंचा दिया। मनदीप सिंह ने एक के एक दो गोल करते भारत का स्कोर 7-0 पहुंचा दिया।

 

वहीं पहले हाफ तक भारत ने 7-0 से अपनी बढ़त बना ली थी और उसने उज्बेकिस्तान को गोल करने का कोई मौक़ा नहीं दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत भारत ने रोमांचक अंदाज में की, भारतीय खिलाड़ियों ने फिर लगातार दो गोल कर भारत का स्कोर 9-0 पहुंचा दिया। 38वें मिनट में अमित रोहिदास तो 42वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर टीम की बढ़त में इजाफा किया। वरूण कुमार ने लगातार दो गोल दागे। इसी बीच ललित उपाध्याय ने अपना चौथा गोल किया।

 

भारतीय खिलाड़ी संजय ने 57वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम का आखिरी गोल किया। इस तरह भारतीय हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर एशियाई खेलों में अपनी धमाकेदार शुरुआत की।

 

बता दें भारतीय टीम की ओर से ललित उपाध्याय (7वें, 24वें, 37वें और 53वें मिनट), वरूण कुमार (12वें, 50वें और 52वें मिनट), मनदीप सिंह (18वें, 27वें और 28वें मिनट), अभिषेक (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (42वें मिनट), अमित रोहिदास (38वें मिनट) और संजय (57वें मिनट) ने गोल किया।

 

मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को अपना अगला मुकाबला सिंगापुर से खेलेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts