Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ बुक सेलर एसोसिएशन के चुनाव में आशीष-संजय पैनल ने नामांकन किया...

मेरठ बुक सेलर एसोसिएशन के चुनाव में आशीष-संजय पैनल ने नामांकन किया दाखिल

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ बुक सेलर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव दिनांक 24 जून को प्रस्तावित है। 9 जून 2024 को वर्तमान पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनाव अधिकारी राजेश गुप्ता को इस्तीफा देकर कार्यकारणी भंग कर दी थी।

शुक्रवार को विभिन्न पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंत्री पदों के लिये नामांकन भरे गए। चुनाव अधिकारी राजेश गुप्ता, राजीव जैन, राहुल गुप्ता द्वारा नामांकन पत्रों को स्वीकार किया गया। आशीष धस्माना – संजय अग्रवाल पैनल द्वारा देर शाम को अपना पैनल का नामांकन दाखिल किया गया।

जिसमें अध्यक्ष पद पर आशीष धस्माना, महामंत्री पद पर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर मुकेश शर्मा, मंत्री पद पर विनय जैन ने नामांकन भरा ।

आशीष धस्माना व संजय अग्रवाल अपने भारी समर्थको के साथ विजय नगर चुनाव कार्यलय पहुँचे व मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश गुप्ता को नामांकन पत्र दाखिल किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts