Homeउत्तर प्रदेशMeerutअर्जुन अवार्डी पारूल चौधरी बनी पुलिस उपाधीक्षक

अर्जुन अवार्डी पारूल चौधरी बनी पुलिस उपाधीक्षक

-

– लखनऊ में सीएम योगी ने पारूल को सौंपा नियुक्तिपत्र
– पारूल के गांव में जश्न का माहौल


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। 2023 एशियन गेम्स में पैदल चाल में देश के लिए गोल्ड लाने वाली मेरठ की बेटी पारूल चौधरी को सीएम योगी ने पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति दी है। पारूल को मिली इस उपलब्धि पर उनके गांव इकलौता समेत पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि हाल ही मे चीन में आयोजित एशियन गेम्स-2023 में मेरठ की बेटी पारूल चौधरी ने पैदल चाल व स्टीपल चेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल किये थे। उनकी इस उपलब्धि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति दी है।

अब पारूल चौधरी अर्जुन अवार्डी के साथ एएसपी पुलिस के नाम से भी जानी जाएंगी। शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही पारूल को सीएम योगी द्वारा पुलिस उपाधिक्षक का नियुक्तिपत्र सौंपा गया तो उनके गांव इकलौता में जश्न का माहौल बन गया।

पारूल के घर पर शुभकामनाएं देनें वालों का तांता लग गया। पारूल संभवत: रविवार को अपनी गृह जनपद मेरठ लौटकर आ सकती है जिसको लेकर यहां उनके स्वागत की तैयारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts