HomeEducation Newsवार्षिक बैक और सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भी आठ तक

वार्षिक बैक और सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भी आठ तक

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। कैंपस में परीक्षा फॉर्म के लिए छात्रों की भीड़ के बीच चौ. चरण सिंह विवि ने यूजी-पीजी ट्रेडिशनल वार्षिक बैक, प्रोफेशनल वार्षिक और यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए आठ दिसंबर कर दी है।

 

छात्र भरे हुए फॉर्म 11 दिसंबर तक संबंधित कॉलेजों में जमा कर सकेंगे। कॉलेज भरे हुए फॉर्म कैंपस में 12 दिसंबर तक जमा कराएंगे। विवि के लगातार तिथि बढ़ाने के बावजूद कंपनी छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है।

 

जिसमें हुआ प्रवेश, वही रहेंगे मेजर विषय

विवि ने एनईपी कोर्स में विषम सेमेस्टर में मेजर विषय चुनने में कॉलेजों द्वारा की जारी गलतियों के बीच स्पष्टीकरण जारी किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार छात्रों का जिन विषय में प्रवेश कंफर्म हुआ है, वही मेजर विषय रहेंगे। छात्र और कॉलेज इनमें बदलाव नहीं कर सकते। बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर में केवल तीन मेजर विषय ही लिए जा सकेंगे। इन तीन मेजर विषयों में कुल 18 क्रेडिट होंगे। माइनर विषय केवल एक रहेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts