HomeEducation Newsयूजीसी के अनुरूप शिक्षकों की मांग करेगा सीसीएसयू

यूजीसी के अनुरूप शिक्षकों की मांग करेगा सीसीएसयू

-


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए यूजीसी के मानक के अनुरूप शिक्षकों की मांग शासन से करेगा। इसके लिए विवि प्रशासन जल्द ही शासन को पत्र लिखेगा। यह फैसला मंगलवार को हुई एकेडमिक काउंसिल (विद्वत परिषद) की बैठक में हुआ है।

विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई विद्वत परिषद की बैठक में तय हुआ विवि में पाठ्यक्रमों के सापेक्ष शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। शासन से विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) के मानक के अनुरूप एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर के अनुपात में शिक्षकों की मांग करने के लिए पत्र भेजा जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं संस्कृत विभाग में लेटरल एंट्री का रास्ता भी साफ हो गया।

बैठक में कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, सहायक कुलसचिव सत्यप्रकाश, डायरेक्टर एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार शर्मा, डायरेक्टर रिसर्च प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, प्रो. जितेंद्र कुमार ढाका, प्रो. संजय भारद्वाज, प्रो. अशोक कुमार चौबे, प्रो. शैलेंद्र सिंह गौरव, प्रो. शैलेंद्र शर्मा, प्रो. विकास शर्मा, प्रो. रमाकांत, प्रो. बिंदु शर्मा, प्रो. रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts