Homeउत्तर प्रदेशMeerutजांच रिपोर्ट में देरी से नाराज मरीज के परिजनों का फूटा गुस्सा,...

जांच रिपोर्ट में देरी से नाराज मरीज के परिजनों का फूटा गुस्सा, जमकर किया हंगामा, लैब में की तोड़फोड़

-

  • पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पैथोलॉजी पर जांच रिपोर्ट देरी से देने पर नाराज मरीज के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद उन्होंने पैथ लैब पर जमकर हंगामा करने के साथ ही लैब मालिक से मारपीट कर लाखों का सामान तोड़फोड़ दिया। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना लोहियानगर के ग्राम काजीपुर निवासी प्रवीनपाल ने बताया कि उसके पास पैथ लैब की ब्रांच है। जिसे उसने लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के गोलाकुंआ में संचालित किया हुआ है। एक जुलाई को उसकी लैब पर तैमूर पुत्र आमिर निवासी प्रहलाद नगर आया और अपनी जांच के लिए सैंपल दिया। इसके बाद उसे शाम पांच बजे रिपोर्ट लेने के लिए आने को कहकर वापस भेज दिया।

प्रवीण ने बताया कि किसी कारणवश रिपोर्ट में देरी हो गई। शाम छह बजे आमिर उसकी दुकान पर आकर रिपोर्ट देर से आने को लेकर हंगामा कर दिया। इसके बाद उसने अपने कुछ साथियों को बुलाया और उसके साथ मारपीट करने के साथ ही लैब में तोड़फोड़ कर लाखों रूपये का सामान तोड़ दिया। प्रवीण घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने लिसाड़ीगेट थाना गया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे भगा दिया।

एसएसपी ने इस मामले में पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सीओ को जांच सौंपी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts