सोनीपत से हरिद्वार जा रहे कार सवार, मुजफ्फरनगर पुलिस के अनुसार सब नशे की हालत में थे
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के भसाना के पास रविवार रात करीब 11 बजे एंबुलेंस और कार की टक्कर में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी कार सवार सोनीपत से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, कार सवार नशे की हालत में थे। हादसे के बाद कुछ देर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू करा दिया गया।
एम्बुलेंस मुजफ्फरनगर से मरीज को छोड़कर बुढ़ाना आ रही थी, जहां भसाना गांव मे गाड़ी टकरा गई जिससे यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बुढ़ाना कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का उपचार जारी है, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों को सूचित करने के प्रयास में जुटी है, ताकि शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सके
हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था और लंबा जाम लग गया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहनों को किनारे कराया और यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल किया।
उमरपुर प्रभारी मोहित तेवातिया कहना है यह लोग सोनीपत से हरिद्वार नहाने जा रहे थे जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल है। ये लोग नशे की हालत में थे।