Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशआंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी में कैद खुराफाती

आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी में कैद खुराफाती

-

  • अनुयायियों में आक्रोश।

बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बुधवार रात तीन लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो आक्रोश फैल गया। मौके पर बाबा साहब के अनुयायी जुट गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राहुल सिंह, एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी की।

जानकारी के मुताबिक गंगापुर गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर बीते एक माह से विवाद चल रहा था। इस बीच बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रशासन की बिना अनुमति लिए ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित कर दी। बुधवार देर रात तीन लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते दिख रहे हैं।

घटना की जानकारी होते ही बाबा साहब के अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी ताराचंद्र ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें गांव के ही कुछ लोगों पर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts