Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशहाथरस हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए...

हाथरस हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या बोले…

-

  • लापरवाही से जो जानें गईं, जिम्मेदार सरकार है, पर्याप्त इलाज नहीं मिला: अखिलेश यादव

यूपी: हाथरस हादसे पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “यह बहुत दर्दनाक है। जिन परिवारों के सदस्यों की जान गई है उन्हें दुख सहने की शक्ति मिले। जो हादसा हुआ है यह सरकार की लापरवाही है। ऐसा नहीं है कि सरकार को इस कार्यक्रम की जानकारी न हो। जब कभी भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते हैं तो बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं। इस लापरवाही से जो जानें गईं है उसकी जिम्मेदार सरकार है। कोई अगर अस्पताल पहुंच भी गया तो उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया। ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज मिल पाया। इसकी जिम्मेदार भाजपा है जो बड़े-बड़े दावे करती है कि हम विश्वगुरु बन गए हैं। क्या अर्थव्यवस्था का मतलब यह है कि किसी आपातकाल स्थिति में आप लोगों का इलाज न कर पाएं?”

यह था मामला 

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को एक सत्संग समापन के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमे मौत का तांडव मच गया। हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 121 तक पहुंच गई है। जबकि 28 लोग घायल हैं। आज बुधवार को पीड़ितों से मिलने अस्पताल सीएम योगी पहुंचे।

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/outcry-in-hathras-orgy-of-death-during-conclusion-of-satsang/

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/major-accident-during-conclusion-of-satsang-in-hathras-around-27-died/

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts