HomeAccident Newsपांच फीट उछलकर तेंदुए ने मारा कुत्ते पर झपट्टा

पांच फीट उछलकर तेंदुए ने मारा कुत्ते पर झपट्टा

-

हस्तिनापुर में मध्य गंगा नहर की पटरी पर दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त


शारदा रिपोर्टर मेरठ।  हस्तिनापुर क्षेत्र में मध्य गंगा नहर की पटरी पर तेंदुआ दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में हलचल मच गई। हस्तिनापुर से मालीपुर गांव की ओर जा रहे दक्ष चौधरी, अर्जुन ठाकुर, आकाश चौधरी और आनंद ठाकुर ने रास्ते में पटरी पर तेंदुए को देखा।

    तेंदुए को देखकर उन्होंने सावधानी बरती और वहां से सुरक्षित निकल गए। घटना के बाद तेंदुए के सड़क पर घूमने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह एक कुत्ते पर 5 फीट उछलकर हमला करता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है।

   दक्ष चौधरी, अर्जुन ठाकुर, आकाश चौधरी और आनंद ठाकुर हस्तिनापुर से मालीपुर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मध्य गंगा नहर की पटरी पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर राहगीर सतर्क हो गए और सुरक्षित वहां से निकल गए। सामने आए वीडियो में तेंदुआ सड़क पर घूमता नजर आ रहा है। इसी दौरान उसने सड़क पर मौजूद एक कुत्ते पर हमला किया। कुत्ता किसी तरह वहां से निकलकर भाग गया।

   तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों और राहगीरों में चिंता बनी हुई है। इस मार्ग से किसान, छात्र और अन्य लोग भी आवागमन करते हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और तेंदुए के दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की है।

   बहसूमा में तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि चश्मदीद द्वारा बताए गए सभी स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कहीं भी तेंदुए के पगमार्क नहीं मिले।

  उन्होंने बताया कि तेंदुआ मांसाहारी वन्यजीव है और भोजन की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमता रहता है। उन्होंने लोगों से वन क्षेत्र के मार्गों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की है। साथ ही, तेंदुआ दिखाई देने या उसकी जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा है। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts