Homeउत्तर प्रदेशLucknowआकाश अब बसपा में दूसरे सबसे शक्तिशाली शख्स, मायावती ने भतीजे के...

आकाश अब बसपा में दूसरे सबसे शक्तिशाली शख्स, मायावती ने भतीजे के लिए राष्ट्रीय संयोजक का नया पद बनाया

-

– राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भतीजे के लिए राष्ट्रीय संयोजक का नया पद बनाया।

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के लिए पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक का नया पद बनाया है। मायावती ने आकाश को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी है। ये मायावती के बाद पार्टी का दूसरे नंबर का सबसे शक्तिशाली पद है। यानी, मायावती के बाद अब पार्टी में आकाश होंगे। आकाश, मायावती के छोटे भाई आनंद के बेटे हैं।

आकाश अभी तक पार्टी में चीफ नेशनल कोआॅर्डिनेटर थे। राष्ट्रीय संयोजक का पद पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की तर्ज पर है। आकाश अब सभी सेक्टर, प्रदेश अध्यक्षों, केंद्रीय और राज्य कोआॅर्डिनेटरों के काम की समीक्षा करेंगे और सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे।

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए मायावती ने गुरुवार को पार्टी संगठन में कई अहम बदलाव किए। इसमें 4 की जगह 6 राष्ट्रीय कोआॅर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इनमें रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक शामिल हैं।

आकाश आनंद पहली बार 2017 में सहारनपुर की एक जनसभा में मायावती के साथ दिखे थे। इसके बाद वह लगातार पार्टी का काम कर रहे थे। 2019 में उन्हें नेशनल कोआॅर्डिनेटर बनाया गया। यह फैसला तब लिया गया जब सपा और बसपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद टूटा।
2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार आकाश आनंद का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आया था।आकाश ने लंदन से मास्टर आॅफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की पढ़ाई की है। आकाश की शादी बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा से हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts