spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSशादी के बाद टॉयलेट के बहाने जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन

शादी के बाद टॉयलेट के बहाने जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन

-

– पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, पुलिस बिचौलिया सहित लड़की पक्ष के लोगों को तलाश रही


शारदा रिपोर्टर,मेरठ– उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दुल्हन ने शादी के तुरंत बाद बड़ा कांड कर दिया। 40 वर्षीय युवक की शादी नहीं हो रही थी। इस दौरान युवक ने अपनी दुख की बात दोस्त को बताई। इसके बाद कुशीनगर के रहने वाले दोस्त ने उसकी शादी कराने का वादा किया और कुछ दिन बाद उसको एक लड़की की फोटो भेजी। मेरठ निवासी शख्स ने लड़की पसंद कर लिया. इसके बाद दोस्त ने युवक को कुशीनगर बुलाया और फिर जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक मंदिर में लड़की से अपने दोस्त की शादी करा दी। लेकिन फेरे होने के कुछ देर बाद ही नई नवेली दुल्हन ने कांड कर दिया।

युवती लाख रुपये नकद, जेवर और कपड़े लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दूल्हा थाने में तहरीर लेकर पहुंच गया। मेरठ के रहने वाले विरेंद्र की शादी नहीं हो रही थी। इस दौरान उसने अपने दोस्त संदीप को बताई। विरेंद्र के मुताबिक संदीप ने उसकी शादी कराने का वादा किया। साथ में एक लाख रुपये का इंतजाम भी करने को कहा। संदीप ने विरेंद्र को एक लड़की की फोटो भेजी। विरेंद्र ने जब लड़की पसंद कर ली तो संदीप ने उसे अपने शहर बुला लिया।

रविवार को दुर्गा मंदिर में विरेंद्र लड़की के साथ सात फेरे लेकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। युवती शौचालय जाने के बहाने गई और उसके पीछे-पीछे एक-एक करके सभी लोग निकलते गए और फरार हो गए। पीड़ित विरेंद्र को जब पूरे मामले का पता चला तो पहले उसने दुल्हन को काफी तलाश किया, लेकिन जब नहीं मिली तो वह थाने पहुंचा। फिलहाल पुलिस कैश और गहने-कपड़े लेकर फरार हुई दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts