Homeउत्तर प्रदेशMeerutआदर्श इंटर कॉलेज के स्टाफ ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

आदर्श इंटर कॉलेज के स्टाफ ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सोमवार को मवाना क्षेत्र के भैंसा गांव के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के स्टाफ ने एडीजी और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। लिखित शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष व उनके साथियों ने कॉलेज के कक्षों पर ताला डालकर कब्जा कर लिया है। जबकि स्टाफ को तमंचा दिखाकर धमकी दी जा रही है जिससे स्टाफ में दहशत है।

कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य पूनम रानी ने बताया कि उन्होंने 9 जनवरी को पूर्व अध्यक्ष अजब सिंह और उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से स्टाफ को कार्य करने से रोका जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पूर्व अध्यक्ष के साथी सजायाफ्ता है और हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। वह स्टाफ को कॉलेज से बाहर करने की धमकी दे रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ ही थाने में भी दी। फिर भी उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसी स्थिति में स्टाफ का काम करना संभव नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts