Homeउत्तर प्रदेशMeerutपति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुलंदशहर की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

महिला रिंकी पुत्री राजकुमार ने बताया कि उसकी शादी परतापुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरापुरम के रहने वाले सचिन चौधरी के साथ करीब छह साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति सचिन अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दहेज कम लाने को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगा था। कुछ दिन पहले मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है।

वही मंगलवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी विपिन ताड़ा ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts