शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला क्षेत्र के बड़कली गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आग की लपटों में फंसकर दो साल से कम उम्र की मासूम नायरा की मौत हो गई। हादसे के बाद बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।



