महिला पर चाकू व ज्वलनशील पदार्थ से हमला, प्रेमी आरिफ व दोस्त पर आरोप।
गंभीर घायल महिला अस्पताल में भर्ती,
पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की तांगे वाली गली में गुरुवार रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला पर चाकू से हमला कर उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का प्रयास किया गया। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने प्रेमी आरिफ के साथ लव-इन-रिलेशन में रह चुकी है। दोनों के बीच विवाद होने के बाद मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने बीच सड़क पर उसे रोककर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
महिला फिरदौस ने पुलिस को बताया कि वह इन दिनों अपनी मां के घर रह रही थी। गुरुवार रात को जब वह बाहर निकली तो आरोपी आरिफ अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा और उसे रोककर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। मना करने पर उस पर चाकू से वार किया गया और ज्वलनशील पदार्थ डालने का प्रयास किया गया। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से महिला बची और घायल अवस्था में थाने पहुंची।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी आरिफ और उसके साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
– एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा
वही, मामले में एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा का कहना है कि महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर जानलेवा हमले के आरोप लगाए थे। इस बाद में भी महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया है दोनों के द्वारा दिए गए शिकायती पत्रों की जाँच की जा रही है। जो दोसी होगा कार्यवाही की जायेगी।


