Homeउत्तर प्रदेशMeerutभारत विकास परिषद युवा शक्ति द्वारा औघड़नाथ मंदिर में भंडारे का आयोजन

भारत विकास परिषद युवा शक्ति द्वारा औघड़नाथ मंदिर में भंडारे का आयोजन

-

मेरठ। भारत विकास परिषद की युवा इकाई “युवा शक्ति” द्वारा पावन औघड़नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

 

 

इस अवसर पर युवा शक्ति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं मंदिर दर्शनार्थियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान स्वच्छता एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

युवा शक्ति के संयोजकों ने बताया कि परिषद का उद्देश्य सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। इसी क्रम में समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि युवा पीढ़ी समाजसेवा से जुड़ सके।

कार्यक्रम के अंत में परिषद के अध्यक्ष वैभव जैन सचिन पुनीत अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रतीक एवं महिला संयोजिका अवंतिका जी रचित जैन अभिषेक सारिका ऋषभ सांची चारु रूही पुलकित अक्षित ने सभी सहयोगकर्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts