spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeन्यूज़मलेशिया से भारत आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट में एक महिला की मौत...

मलेशिया से भारत आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट में एक महिला की मौत से हड़कंप

-

  • फ्लाइट में महिला की मौत

नई दिल्ली। मलेशिया से भारत आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट में एक महिला की मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ये फ्लाइट मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तमिलनाडु के चेन्नई आ रही थी। जब मंगलवार को फ्लाइट चेन्नई पहुंची तो विमान में एक 37 साल की महिला मृत अवस्था में पाई गई है। इस घटना ने चालक दल समेत सभी को हैरान कर दिया है।

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि मलेशिया से चेन्नई आ रही फ्लाइट में जिस महिला की मौत हुई है वह तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया है कि चेन्नई में आई अंतरराष्ट्रीय उड़ान में महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण से हुई है। कल्लाकुरिची की निवासी महिला के शव को अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने इस पूरी घटना के बारे में बताया कि जब निजी एयरलाइन का विमान जब चेन्नई पहुंचा तो चालक दल ने महिला को विमान में बेहोश पाया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला की जांच की। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया है कि महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, महिला के शव को पास के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts