HomeCRIME NEWSमेरठ में चोर को रंगे हाथों पकड़ा, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में लोगों...

मेरठ में चोर को रंगे हाथों पकड़ा, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में लोगों ने जमकर की पिटाई, पुलिस को सोपा

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की खुशहाल कॉलोनी में कॉलोनी के लोगों ने एक चोर को चोरी करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई और पुलिस को सपा दिया गया। वही पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।

खुशहाल कॉलोनी की गली नंबर 4 में सरफराज का मकान है मंगलवार रात में वह अपने परिवार के साथ मकान में सोया हुआ था। इसी दौरान एक चोर उसके मकान में घुसा और मकान के एक कमरे में रखी सैफ अलमारी से नकदी और रसोई में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर ले जाने लगा। इसी दौरान मकान मालिक की आँख खुल गई, उसके शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग इक्क्ठा हो गए।

उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने किसी तरह पब्लिक से आरोपी को बचाने के बाद हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मदीना कॉलोनी निवासी इरफान बताया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts