spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 4, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: फौजी के बेटे से चली गोली, दसवीं का छात्र घायल, जांघ...

मेरठ: फौजी के बेटे से चली गोली, दसवीं का छात्र घायल, जांघ में लगी गोली

-

  • तमंचे में कारतूस डालकर देखते समय फायरिंग।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। फौजी के बेटे ने खेल-खेल में गोली चला दी। वो तमंचे में कारतूस डालकर देख रहा था। तभी उससे गोली चल गई। गोली 10वीं के छात्र की जांघ में लगी है। जिसकी हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सैनिक विहार कालोनी में सामने आया। यहां कक्षा 10 के तीन छात्र तमंचे में कारतूस डालकर देख रहे थे, तभी एक छात्र से गोली चल गई जो दूसरे छात्र की जांघ में जा लगी। जिस छात्र से गोली चली वह फौजी का बेटा है। उसके हाथ में छरें लगे हैं और वह भी जख्मी हुआ है। जिस छात्र की जांघ में गोली लगी है, उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सैनिक विहार कालोनी की है। यहां एक फौजी का परिवार रहता है। कंकरखेड़ा की यूरोपियन एस्टेट कालोनी में रहने वाले गुड़ व्यापारी विकास कुमार का बेटा सैनिक विहार कालोनी में अपने दोस्त के यहां गया था। उसके दोस्त के पिता फौज में हैं। गुड़ व्यापारी विकास कुमार ने बताया कि उनके बेटे की दोस्ती सैनिक विहार में रहने वाले दो फौजियों के बेटों से है। तीनों दसवीं के छात्र हैं और एक साथ ट्यूशन पढ़ते हैं।

उनका बेटा ट्यूशन पढ़ने के बाद शम छह बजे घर आया। उसके बाद मम्मी से बाहर खेलने जाने की बात कहकर चला गया। शाम करीब पौने सात बजे सूचना मिली कि उनके बेटे की जांघ में गोली लग गई है। पता चला कि घटना सैनिक विहार में हुई है।

इसके बाद परिवार आनन-फानन में सैनिक विहार फौजी के घर पहुंचा। देखा बेटा घायल है, जांघ में गोली लगी है। उसे लेकर तुरंत आनंद अस्पताल लेकर गए। गुड व्यापारी के बेटे घायल छात्र ने बताया कि जिससे गोली चली है वह भी हाथ में छर्रे लगने से घायल हुआ है।

सीओ प्रकाश चंद ने बताया कि तीनों छात्र दोस्त हैं। एक फौजी के बेटे ने व्यापारी के बेटे को तमंचा दिखाने के लिए अपने साथी फौजी के बेटे के घर बुलाया था। ड्राइंग रूम में फौजी के बेटे से गोली चल गई। तीनों की उम्र करीब 14 वर्ष है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पूरे मामले में सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिस तमंचे से गोली चली वह छात्र कहां से लाए इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। छात्र का उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts