Homeउत्तर प्रदेशLucknowएयर इंडिया फ्लाइट AI2845 में मृत मिला एक यात्री, दिल्ली से लखनऊ...

एयर इंडिया फ्लाइट AI2845 में मृत मिला एक यात्री, दिल्ली से लखनऊ आ रहा था शख्स, जांच में जुटी पुलिस

-


लखनऊ। यूपी स्थित लखनऊ में अमौसी हवाई अड्डे पर दिल्ली से आई फ्लाइट में एक शख्स मृत पाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह एअर इंडिया की एक फ्लाइट में दिल्ली से आया शख्स मृत पाया गया। शख्स की पहचान आसिफ उल्हा अंसारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया फ्लाइट AI2845 में यात्री मृत मिला। फ्लाइट सुबह 8:10 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंची। जब क्रू मेंबर ने यात्री से संपर्क किया, कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। फ्लाइट में मौजूद डॉक्टरों ने जांच कर यात्री को मृत घोषित किया। यात्री ने नहीं सीट बेल्ट खोली थी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यात्री ने सफर के दौरान मिले भोजन को भी नहीं खोला था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts