HomeCRIME NEWSहर्ष फायरिंग में गोली लगने से राजमिस्त्री की मौत, मेरठ के कंकरखेड़ा...

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से राजमिस्त्री की मौत, मेरठ के कंकरखेड़ा की घटना

-

आरोपी दूल्हे का चाचा परिवार सहित फरार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में दुल्हन के स्वागत के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुभाष की मौत हो गई। आरोप है कि दूल्हे के चाचा ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग एक परिवार के लिए मातम बन गई। दुल्हन के स्वागत के समय हुई अंधाधुंध फायरिंग में 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुभाष को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया गया कि खड़ौली गांव निवासी आदेश की बुधवार रात मोदीपुरम से बारात गई थी। गुरुवार सुबह जब आदेश अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान आतिशबाजी के बीच दूल्हे के चाचा विक्की ने पिस्टल से अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर दी।

आरोप है कि फायरिंग के दौरान एक गोली पास ही खड़े 45 वर्षीय सुभाष के जबड़े में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर घर के फर्श पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय सुभाष अपनी पत्नी पुष्पा के साथ खड़े होकर नवविवाहित जोड़े को देख रहा था।

मृतक की पत्नी पुष्पा ने बताया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से खड़ौली गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी ज्योति दो महीने से अपनी बड़ी बहन के घर हरियाणा गई हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts