spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMeerut News: मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पत्नी को घोंपी कैंची,...

Meerut News: मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पत्नी को घोंपी कैंची, मुकदमा दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में मंगलवार रात एक पति ने पत्नी की हत्या करने के इरादे से उस पर कैंची से हमला कर दिया। कैंची उसकी कमर में घोंप दी। घायल पत्नी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को देर रात अरेस्ट कर लिया है।

बताया जा रहा है कि श्याम नगर के रहने वाले साकिब ने दो शादी की है। एक पत्नी लायबा श्यामनगर में साकिब के साथ रहती है। उसका सात महीने का बच्चा है। जबकि दूसरी पत्नी सायमा श्यामनगर के दूसरे मकान में रहती है। 10 दिन पहले ही साकिब, सायमा को लेकर गाजियाबाद शादी में गया था। कि वो उसे लेकर शादी में क्यों नहीं गया।

तीन दिन पहले लायबा का भाई आया और पति, पत्नी में समझौता करा गया। लायबा मंगलवार को मोबाइल देख रही थी। तभी साकिब ने मोबाइल चलाने से मना किया। तभी दोनों में दोबारा झगड़ा हो गया। साकिब ने कैंची उठाकर पत्नी लायबा के पेट में घौंप दी। इसके बाद मोहल्ले के लोग वहां जमा हो गए। घायल को अस्पताल ले गए। जबकि मौके से आरोपी पति साकिब भाग गया। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सारा माममला बताया।

सीओ कोतवाली आशुतोष ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में पति, पत्नी में विवाद हुआ था। पति ने पत्नी को मारने के इरादे से उसकी कमर में कैंची घोंप दी। घायल महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने आरोपी साकिब को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts