Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशखेत में छिपी थी मादा तेंदुआ, किसान पर किया हमला, ग्रामीणों ने...

खेत में छिपी थी मादा तेंदुआ, किसान पर किया हमला, ग्रामीणों ने घायल किसान को बचाया

-

  • गन्ने खेत में किसान पर मादा तेंदुए ने किया हमला
  • दो शावकों के साथ खेत में छिपी थी मादा तेंदुआ,
  • ग्रामीणों ने घायल किसान को बचाया।

लखीमपुर खीरी। गन्ने के खेत में तेंदुए के हमले से एक किसान घायल हो गया। घटना सदर तहसील के नकहा ब्लॉक में हुई। पूर्व प्रधान अशोगापुर प्रकाश चंद्र (मोतीलाल) सुबह अपने खेत का निरीक्षण करने गए थे। वह सहिजनी और मझरा के बीच स्थित खेत में थे।

अचानक वहां छिपी मादा तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान को बचाया और तुरंत उपचार के लिए नजदीकी ओयल ट्रामा सेंटर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। गन्ने के खेत में दो तेंदुए के शावक बैठे मिले। वन विभाग को आशंका है कि मादा तेंदुआ भी आसपास के क्षेत्र में छिपी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर डटी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts