HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME: किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, बहन ने प्रेमिका...

MEERUT CRIME: किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, बहन ने प्रेमिका पर लगाया हत्या का आरोप, करोड़ो के जमीन बेचने को लेकर चल रहा था विवाद

मेरठ में एक किसान की सिर में गोली लगी लाश चारपाई पर पड़ी मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बहन ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। बहन ने प्रेमिका सहित 5 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

-

मेरठ– मेरठ में शुक्रवार देर रात एक किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। चारपाई पर लाश पड़ी मिलने से परिवार में कोहराम मच गया जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है।

किठौर थाना क्षेत्र के शोल्दा गांव का रहने वाला आदेश उर्फ गुड्डू गांव में रहकर खेती बाड़ी करता था। उसकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। अब वह गांव की ही दूसरी बिरादरी की महिला के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार देर रात आदेश का गोली लगा शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। आदेश की मां ने जैसे ही शव को देखा तो चीखती हुई अपनी बेटी के पास पहुंची। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

मृतक आदेश की बहन ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव में एक देववती नाम की महिला है जिसने मेरे भाई की हत्या की है। वो महिला मेरे भाई के पैसों के पीछे पड़ी थी। बहन ने बताया कि आदेश ने कुछ दिन पहले करोड़ो की जमीन बेची थी, जिसको लेकर उसकी प्रेमिका देववती से विवाद चल रहा था।

आदेश की बहन ने बताया कि आदेश की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। जो अपनी दादी के साथ रहते हैं। आदेश गांव में दूसरी बिरादरी की महिला जिसका नाम देववती है उसके साथ रह रहा था। पिछले एक सप्ताह से देववती अपने पति, बच्चों को छोड़कर आदेश के साथ हमारे ही घेर में लिवइन में रहने लगी। आदेश जाट और देववती कश्यप बिरादरी से है। इसकी वजह से गांव का माहौल भी बिगड़ रहा था। आदेश की मां का आरोप है कि देववती के पति और बेटों ने उसकी हत्या की है।

वहीं सूचना पर देर रात ही एसपी देहात राकेश कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस इस मामले को लेकर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने उसके घर जाकर कार्रवाई करते हुए पाया कि पप्पू नाम से उस महिला के पूर्व पति की फोन कॉल भी मिली है।  मृतक की बहन सरिता ने आदेश की प्रेमिका सहित गांव के ही 5 अन्य लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts