Homeउत्तर प्रदेशMeerutहूटर लगी स्कार्पियों कार का किया 30 हजार का चालान

हूटर लगी स्कार्पियों कार का किया 30 हजार का चालान

-

ड्राइवर बोला- वीआईपी की भी चेकिंग करोगे, स्टीकर और लोगो देखो, गाड़ी सीज।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। ट्रैफिक पुलिस ने हूटर लगी स्कार्पियो कार को रोका तो ड्राइवर खुद को वीआईपी बताने लगा। बोला- अब तक दूसरे जिलों के नंबर वाली गाड़ियों की चेकिंग होती थी, अब मेरठ नंबर की भी चेकिंग करोगे क्या। मामला बिजली बंबा बाइपास का है।

टीआई विनय कुमार शाही ने गाड़ी को साइड में लगवाकर चेकिंग कराई तो उसमें हूटर लगा था। शीशों पर काली फिल्म भी चढ़ी थी। ट्रैफिक पुलिस ने 30 हजार का चालान करने के बाद गाड़ी को सीज कर दिया है।

शहर में तमाम लोग गाड़ी पर वीआईपी का लोगो लगाकर घूम रहे हैं। हूटरों को इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस इसको लेकर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। बिजली बंबा बाईपास पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय कुमार शाही टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।

उन्होंने हूटर बजाते हुए आ रही एक स्कार्पियो को देखकर रोकने के लिए कहा। पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर को रोकने के लिए कहा तो वह रौब गांठने लगा। कहने लगा कि देखा नहीं कि क्या लिखा है। इस पर ब्लॉक प्रमुख और चेयरमैन लिखा था।

टीआई विनय कुमार शाही ने बताया कि गाड़ी चालक वाशिद पुत्र आबिद निवासी नरहाड़ा लोहियानगर का 30 हजार रुपए का चालान किया गया है। गाड़ी को सीज कर दिया है। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि लगातार हूटर लगी गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts