HomeAccident Newsउत्तराखंड कालाढूंगी में कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, नैनीताल घूमने...

उत्तराखंड कालाढूंगी में कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, नैनीताल घूमने आया था गाजियाबाद का परिवार

-

– वीकेंड पर नैनीताल घूमने आया था गाजियाबाद का परिवार, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर।

गाजियाबाद। उत्तराखंड के नैनीताल में टूरिस्टों की कार पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग घायल है, जिसमें से तीन की हालात गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को संभाला।

 

 

कालाढूंगी पुलिस ने बताया कि टूरिस्ट यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले हैं और वीकेंड पर नैनीताल घूमने आए थे। आज सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास गडप्पू चैक पोस्ट से लगभग दो किलोमीटर बाजपुर की ओर टाटा टियागो कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार से है, जिसमें से दो छोटे बच्चों को भी चोट आई है।

कालाढूंगी पुलिस ने बताया कि सभी लोग यूपी के गाजियाबाद के सिहानी के रहने वाले हैं। जो वीकेंड पर घूमने आए थे, जिसमें चार बड़े लोग और दो छोटे बच्चें शामिल है। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा बाजपुर मार्ग पर हुआ है। घायलों का इलाज बाजपुर के एक अस्पताल में जारी है। जबकि दो व्यक्तियों की हालत अत्यंत गंभीर होने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस से सीएचसी कालाढूंगी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ये लोग आज सुबह ही गाजियाबाद से नैनीताल घुसने निकले थे।

मृतकों की पहचान प्रदीप यादव (28), निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद, और राहुल (18), निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद के तौर पर हुई है। घायलों में विवेक यादव (23), निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद, दीपांशु, निवासी नगला सुदमा, थाना बेवर, जिला मैनपुरी, ज्योति (27) पत्नी प्रदीप यादव, निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद, अन्नईया उर्फ परी, बेटी प्रदीप यादव, उम्र 3 वर्ष 6 माह और किट्टू, बेटी प्रदीप यादव, उम्र डेढ़ वर्ष शामिल है।

घटना की सूचना कार के मालिक बिट्टू और पड़ोसी विक्रांत डागर को दी गई, जिन्होंने बताया कि घायलों के परिजन गाजियाबाद से रवाना हो चुके हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से गडप्पू चैक पोस्ट पर सुरक्षा की दृष्टि से खड़ा कराया गया है। अब परिजनों की शिकायत पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts