spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ में फर्जी डिग्रियों का बड़ा खेल आया सामने, पीड़ितों ने एसएसपी...

मेरठ में फर्जी डिग्रियों का बड़ा खेल आया सामने, पीड़ितों ने एसएसपी से की शिकायत

-

  • पीड़ितों ने किसान यूनियन के पदाधिकारीयों के साथ मिलकर एसएसपी को शिकायत पत्र देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कॉलेज में फर्जी डिग्री देने का चलन जोरों पर है कुछ कॉलेज छात्र छात्राओं को फर्जी डिग्री देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के आयुष इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल टेक्निकल इंस्टिट्यूट खिर्वा रोड के कंकरखेड़ा से प्रकाश में आया है जहां एक छात्रा के परिवार वालों ने किसान यूनियन के पदाधिकारीयों के साथ मिलकर एसएसपी को शिकायत पत्र देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उन्हें जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

 

कंकरखेड़ा की रहने वाली रेखा राठी पुत्री श्याम सिंह ने आयुष इंडस्ट्रीज ऑफ मेडिकल टेक्निकल इंस्टिट्यूट खिर्वा रोड कंकरखेड़ा से DMLT की प्रथम वर्ष की पढ़ाई की थी। डिग्री की जांच कराई गई तो वह फर्जी मिली जिसके बाद छात्रा के परिवार वालों ने कॉलेज के प्रबंधक से शिकायत की। लेकिन प्रबंधन ने उनकी नहीं सुनी जिसके बाद छात्रा के परिवार वालों ने भारतीय किसान यूनियन मा. टिकेट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान और जिला अध्यक्ष गौरव त्यागी से संपर्क किया उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।

 

 

जानकारी मिलने के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारी शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कॉलेज और उसके प्रबंधन पर सख्त कार्यवाही की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उन्हें जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts