Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेश70 साल के बुजुर्ग ने खुद को गोली मारी, मौत

70 साल के बुजुर्ग ने खुद को गोली मारी, मौत

-

– घर में खून से लथपथ शव मिला, पुलिस ने तमंचा बरामद किया।

फतेहपुर। एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने घर के अंदर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार सुबह ललौली थाना क्षेत्र के सिधवां गांव में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान सरनाम सिंह पुत्र स्व. राम सिंह के रूप में हुई है। सुबह करीब 8 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरनाम सिंह को खून से लथपथ पाया, जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

पड़ोसियों ने बताया कि सरनाम सिंह की पत्नी बदामा सिंह की 17 महीने पहले आटा चक्की में फंसने से मौत हो गई थी। उनके पुत्र विनय सिंह का भी 8 साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। विनय सिंह के दो बच्चे, बलराम सिंह भदौरिया (पुत्र) और संध्या सिंह (पुत्री) हैं। पोते बलराम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बाबा पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ललौली थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बुजुर्ग ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts