Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सीसीएसयू में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, इंडिया हटाकर लिख दिया जाट,...

मेरठ: सीसीएसयू में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, इंडिया हटाकर लिख दिया जाट, पढ़िए खबर

-

  • बृहस्पतिवार सुबह हंगामा होने के बाद साफ कराया गया घास का शिलापट

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। जातीय राजनीति के तहत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार शाम किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। कैंपस में एक मिट्टी के टीले पर लिखे गए इंडिया को मिटाकर उस पर जाट लिख दिया गया। हालांकि हंगामा होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे साफ करा दिया।

 

 

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। लेकिन यहां के माहौल को कुछ शरारती तत्व खराब करने में लगे हुए हैं। इस कैंपस में एक जगह मिट्टी के टीले पर घास उगाकर उस पर इंडिया लिखा गया था। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इससे छेड़छाड़ करते हुए उस जगह पर जाट लिख दिया। बृहस्पतिवार लोगों को इसका पता चला, जिसके बाद हंगामा होना शुरू हो गया।

 

 

जैसे ही घटना की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को मिली, उन्होंने तत्काल इस घास को हटवाते हुए साफ करा दिया। अब विश्वविद्यालय प्रशासन की इसकी जांच करा रहा है कि आखिर यह कृत्य किसने किया।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/in-ccsu-indias-sign-board-was-broken-and-jaat-was-written-students-created-ruckus/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts