Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: किसान नेता के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत, पढ़िए...

मेरठ: किसान नेता के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत, पढ़िए खबर

-

  • शताब्दीनगर में भारतीय किसान यूनियन के नेता के चचेरे भाई किसान नेता की सड़क हादसे में मौत।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। बुधवार देर शाम परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में भारतीय किसान यूनियन के नेता विजयपाल घोपला के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक किसान नेता थे। देर शाम वह अपनी बाइक से रिठानी जा रहे थे तभी उनकी बाइक में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, बस को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

गांव घोपला के रहने वाले विजयपाल घोपला भारतीय किसान यूनियन के बड़े नेता हैं। जानकारी के अनुसार उनके छोटे भाई नरेंद्र घोपला 55 वर्ष बुधवार देर शाम अपनी मोटरसाइकिल से रिठानी जा रहे थे। जैसे ही किसान नेता नरेंद्र शताब्दी नगर के मोड पर पहुंचे तभी मेरठ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि किसान नेता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक किसान नेता के बारे में जानकारी जुटाकर उनके परिवार वालों को घटना के संबंध में बताया जिसके बाद मृतक किसान नेता के परिवार वाले घटनास्थल पर भारी संख्या में पहुंच गए। किसी तरह पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से आरोपी बस चालक के खिलाफ तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts