Homeउत्तर प्रदेशGarh Mukteshwar Newsगढ़ मेले के लिए 140 बसों का होगा संचालन

गढ़ मेले के लिए 140 बसों का होगा संचालन

-


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला के लिए जिले से 140 बसों का संचालन किया जाएगा। मेले में दिन के अलावा रात्रि में भी देहात के हर मार्ग पर रोडवेज बसें उपलब्ध रहेगी। निगम के अधिकारियों ने चार डिपो की बसों का रूट निर्धारित किया है।

गढ़ में कार्तिक पूर्णिमा का गंगा स्नान मेला 27 नवंबर को है। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मेला है। 25, 26 और 27 नवंबर को गढ़ जाने वाले और 28 नवंबर को गंगा स्नान कर घरों को लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने गढ़ गंगा मेला में 140 बसें लगाई है।

गढ़मुक्तेश्वर, सोहराब गेट, मेरठ और भैसाली डिपो की बसें चलेंगी
मेरठ रीजन के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि गढ़ डिपो की 60 बसें, सोहराब गेट डिपो की 40, मेरठ और भैसाली डिपो की 20-20 बसें गढ़ मेले में लगाई गई है। मेरठ के सभी कस्बों से सीधे गढ़ की बसें उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा बागपत और बड़ौत से भी गढ़ के लिए बसें चलाई जाएगी। गढ़ में रोडवेज बसें वहां बनाए गए अस्थाई बस अड्डे तक जाएंगी।

उन्होंने बताया कि शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को रात-दिन रोडवेज बसों का संचालन होगा। रूट डायवर्जन पर बसों का संचालन भी उसी के अनुसार होगा। सवारी ज्यादा हुई और बसें लगेंगी।

हरिद्वार के लिए चलेगी 60 बसें

एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर हरिद्वार के लिए भी पर्याप्त बसें उपलब्ध होंगी।

 

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/river-exhibition-will-be-organized-in-garh-fair/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts